आरिफ़ नियाज़ी
भगवानपुर पहुंचे आम आदमी पार्टी के रुड़की ज़ोन प्रभारी अमित मिश्रा ने पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया। अमित मिश्रा ने कस्बे के एक होटल में आप कार्यकर्ताओं कि एक समीक्षा बैठक की जिसमे उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 2022 में विधानसभा चुनाव होना है जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए जी जान से जुट जाएं।
अमित मिश्रा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड में पार्टी को मजबूत करने को लेकर बेहद गंभीर है यही कारण है कि आज उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने नए आयाम स्थापित किये हैं।उन्होंने समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास होगा सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर आप पार्टी की नीतियों का जोरदार प्रचार प्रसार करें ताकि 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सरकार बना सके।

अमित मिश्रा का इस दौरान आप के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर अमित मिश्रा ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों पार्टियों की जनविरोधी नीतियों के चलते आज प्रदेश की जनता बेहद परेशान है आलम ये है कि अब भाजपा और कांग्रेस को जनता नकार देगी और तीसरे विकल्प के रूप में आप पार्टी की सरकार बनवायेगी।
इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक आप के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी भगवानपुर में पहले से अधिक मजबूत हुई है आम आदमी पार्टी अभी से चुनाव की तैयारी में जुट गई है। आम आदमी पार्टी भगवानपुर के विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराएगी।
इस मौके पर दिल्ली से पहुंचे मोहम्मद दानिश विधानसभा अध्यक्ष कृष्णा नगर आशीष अरोड़ा अशोक मौर्य ने भी पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए इस मौके पर झबरेड़ा से आप के वरिष्ठ नेता राजू सिंह बिराटिया सुफियान नदीम राव फ़ाज़िल सिकरोडा, ललित, नीटू, अजय कुमार , अनुज कुमार, ललित कुमार आदि सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला