Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा विधायक ने किया हतियाथल गांव में 12 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास, विधायक ने कहा विकास करना ही उनका मकसद

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने हतियाथल  गांव की मेन रोड से श्मशान घाट तक की सड़क का शिलान्यास किया इस सड़क को लगभग 12 लाख की लागत से तैयार किया जाएगां। इस मौके पर ग्रामीणों ने भाजपा विधायक का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत भी किया। दरअसल ग्रामीण पिछले लंबे समय से इस सड़क की मांग कर रहे थे। भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल  ने कहा कि जो वायदे उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए थे उनको पूरा किया है कोई भी गांव कोई भी क्षेत्र सड़क बिना नहीं रहा है गांव गांव में बारात घर और अस्पताल भी बनवाए हैं आज झबरेड़ा की तस्वीर बदली है।

झबरेड़ा में बड़े पैमाने पर विकास कार्य जारी है लेकिन कुछ स्वार्थी लोग उन पर तरह-तरह के आरोप लगाकर विकास को प्रभावित करना चाहते हैं।जिसमें वह कभी कामयाब नहीं होंगे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का नारा लेकर मजबूत हो रही हैऔर आगे बढ़ रही है।

देशराज कर्णवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश को नए आयाम दिए हैं आज दिन प्रतिदिन भाजपा का ग्राफ तेजी  के साथ बढ़  रहा है आने वाला समय भी भाजपा का है उन्होंने मौजूद ग्रामीणों को आह्वान किया कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मज़बूत करें ताकि गांव गांव का विकास और अधिक हो सके।

देशराज ने कहा कि सड़कों की गुणवत्ता को लेकर वह बेहद गंभीर हैं सड़क निर्माण में कोई लापरवाही सामने आई तो संबंधित ठेकेदार और निर्माण एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे ।देशराज ने कहा कि 3 साल तक सड़क की गुणवत्ता बरकरार रहनी चाहिए सड़क बनवाने में ग्रामीण भी अपना सहयोग दें इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे जिनमें धारा सिंह डॉक्टर सुभाष ,शेर सिंह, सुरेश पाल ,उर्फ पप्पू आशीष शर्मा,आशीष शर्मा, कुलदीप, नरेंद्र कश्यप,नीतू चौधरी,  सुशील पाल, कमल किशोर शर्मा शेखर बिशन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369