Jan Mudde

No.1 news portal of India

विनय विशाल हॉस्पिटल और सुरक्षा गार्ड एजेंसी के बीच नहीं बन पा रहा तालमेल,सुरक्षा गार्ड ने अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का बड़ा आरोप

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के सबसे बड़े हॉस्पिटल विनय विशाल हॉस्पिटल में  सुरक्षा गार्ड एजेंसी और हॉस्पिटल प्रबन्धन के बीच खींचतान का प्रभाव डियूटी कर रहे सुरक्षा गार्डों पर पड़ रहा है आलम ये है कि खटीमा निवासी सुरक्षा गार्ड हरीश सिंह को लगभग दो माह से उसका वेतन नहीं मिलाहै जिसके चलते उसके सामने भूखे मरने की नोबत आ पहुंची है हरीश ने अस्पताल प्रबंधन से लेकर सुरक्षा एजेंसी के बड़े अधिकारियों तक को अवगत कराया लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई जिससे उसका परिवार बेहद परेशान है।

गौरतलब है कि विनय विशाल हॉस्पिटल की सुरक्षा का ज़िम्मा संभालने वाली सेक्युरिटी गार्ड एजेंसी और अस्पताल प्रबंधन के बीच कुछ औपचारिकताओं को लेकर लम्बे समय से खींचतान चली आ रही है आलम ये है कि अस्पताल प्रबन्धन ने अभी तक कंपनी को कोई भुगतान भी नहीं किया है जिसका खामियाज़ा  सुरक्षा कर्मियों को उठाना पड़ रहा है।

सुरक्षा कर्मी हरीश सिंह का आरोप है उसका कंपनी पर लगभग दो माह का वेतन बकाया है वेतन ना मिलने से उसे अपना परिवार चलाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है मकान मालिक किराया देने का दबाव बना रहा है तो वहीं उसके सामने भूखे मरने की नोबत पहुंच चुकी है इस बाबत उसने अस्पताल प्रबंधन के अलावा  कंपनी को भी अवगत कराया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई ऐसे में उसके सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है।

हरीश का आरोप है कि अब उसके पास वापस अपने घर लौटने के लिए भी पैसे नहीं हैं।वहीं इस बाबत अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जब तक सेक्युरिटी गार्ड कंपनी अपनी तमाम औपचारिकताओं को पूरा नहीं करती तब तक भुगतान नहीं किया जाएगा।वहीं जब कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369