आरिफ़ नियाज़ी
नगर पंचायत झबरेड़ा द्वारा कूड़ा डालने का मामला तूल पकड़ने लगा है वन विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज कराने के बाद अब लोकनिर्माण विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने झबरेड़ा नगर पंचायत को एक नोटिस जारी किया है जिसमें सड़कों पर पड़े कूड़े का निस्तारण दो दिन में करने की सख्त चेतावनी दी गई है अगर नगर पंचायत दो दिन के भीतर कूड़े का निस्तारण नहीं कर पाती है तो शनिवार से लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अपने डंपर और जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचेंगे और तमाम कूड़ा दूसरे स्थान पर डाला जाएगा।

गौरतलब है कि झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने दो दिन पहले आरोप लगाया था कि नगर पंचायत द्वारा कस्बे की सड़कों पर कूड़ा डाला गया है जिससे कस्बे में संक्रामक बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। अभी तक इस गंदगी से कस्बे में 31 लोगों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि कूड़े के निस्तारण को लेकर नगर निगम अधिकारियों को एक ज्ञापन भी सौंपा था।वहीं इस बाबत मंगलवार को वन विभाग ने सड़क पर कूड़ा डालने से पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचने पर झबरेड़ा नगर पंचायत के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज किया था।
अब मामला उस समय तूल पकड़ गया जब लोकनिर्माण विभाग ने भी नगर पंचायत को दो दिन के भीतर कूड़े के निस्तारण करने के लिए नोटिस दिया है।इस बाबत लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार का कहना है झबरेड़ा में नगर पंचायत द्वारा सड़कों पर कूड़ा डाला गया है जिससे सड़कों को भारी क्षति हुई है इसलिए नगर पंचायत को एक नोटिस जारी किया गया हैं जिसमें उन्हें दो दिन का समय दिया गया है अगर दो दिन के भीतर कूड़े का निस्तारण नहीं होता तो लोकनिर्माण विभाग अपने वाहनों और जेसीबी लगाकर कूड़े को उठवाने का काम करेगा जिसका तमाम खर्च नगर पंचायत झबरेड़ा को देना होगा।अब इस नोटिस के बाद नगर पंचायत झबरेड़ा के कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला