आरिफ़ नियाज़ी
झबरेड़ा नगर पंचायत में कूड़े के निस्तारण को लेकर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने नगर निगम मेयर गौरव गोयल और मुख्य नगर अधिकारी नूपुर वर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाजपा विधायक ने मेयर गौरव गोयल को बताया कि झबरेड़ा में सड़क किनारे जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं कूड़े का सही तरीके से निस्तारण नहीं हो पा रहा है आलम ये है कि अभी तक इस गंदगी की महामारी से 31 लोगों की मौत भी हो चुकी है। नगर पंचायत झबरेड़ा को कई बार इस मामले में अवगत भी कराया गया लेकिन आज तक भी कोई कार्यवाही नहीं हुई हालांकि वन विभाग ने भी कूड़े का संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत झबरेड़ा से जवाब तलब किया है।
इस गंदगी और कूड़े से दर्जनों पेड़ों को भारी क्षति पहुंची है भाजपा विधायक ने कहा कि आए दिन लगातार लोग शिकायत कर रहे हैं लोगों को संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा सता रहा है इसलिए उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से झबरेड़ा के कूड़े के निस्तारण को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान मेयर गौरव गोयल ने कहा कि भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें झबरेड़ा के कूड़े के निस्तारण की मांग की गई है जिसपर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया जाएगा।

गौरव गोयल ने कहा कि रुड़की नगर निगम कूड़े के निस्तारण को लेकर एक बड़ी योजना तैयार कर रहा है ताकि आसपास के क्षेत्रों के कूड़े का निस्तारण हो। भाजपा विधायक ने झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर फैले कूड़ा उठाकर डंपिंग जोन में डाले जाने की मांग की।मेयर को दिए गए ज्ञापन में विधायक देशराज कर्नवाल ने कहा कि नगर पंचायत झबरेड़ा द्वारा कस्बे का तमाम कूड़ा झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर एक निजी अस्पताल तथा झबरेड़ा थाना के समीप सड़क पर डाला जा रहा है।
इस तरह खुले में कूड़ा पड़े रहने से कस्बा झबरेड़ा एवं क्षेत्र के लोगों को गंदगी एवं दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है तथा लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है,वहीं इससे पर्यावरण भी दूषित हो रहा है।इस अवसर पर नगर आयुक्त नूपुर वर्मा,पार्षद वीरेंद्र गुप्ता,एडवोकेट आदि मौजूद रहे।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला