आरिफ़ नियाजी
झबरेड़ा के एक व्यापारी ने करोड़ों की संपत्ति पर कब्ज़े के प्रयास का गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। जिसकी शिकायत उसने झबरेड़ा पुलिस से भी की है। व्यापारी का आरोप है कि झबरेड़ा निवासी दिनेश और सुशील चौधरी चैम्पियन परिवार का सहारा लेकर उसकी बेशकीमती संपत्ति को कब्जाना चाहते हैं जिसकी शिकायत उन्होंने झबरेड़ा पुलिस से भी की है लेकिन पुलिस भी इस मामले में लापरवाह और बेखबर बनी हुई है।
व्यापारी का आरोप है कि चैम्पियन का नाम लेकर दोनों लोग क्षेत्र में दहशत फैलाना चाहते हैं विधायक चैम्पियन की छवि को धूमिल करना ही उनका मकसद हैं। गौरतलब है कि झबरेड़ा कस्बे में झंडा चौक के पास बेशकीमती संपत्ति है जिस पर अब मॉल तैयार हो चुका है उसी को लेकर दो पक्ष आमने सामने हैं। झबरेड़ा निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र जयपाल सिंह ने सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि झबरेड़ा निवासी दिनेश और सुशील चौधरी दबंग किस्म के व्यक्ति हैं जो कस्बे में अक्सर धमकी देकर लोगों को चैम्पियन का नाम लेकर बेवजह परेशान करते हैं।

व्यापारी देवेंद्र कुमार का आरोप है कि 11 जून को उनका बेटा अपनी खरीदी गई दुकान पर मौजूद था जो उन्होंने शकील अहमद से जनवरी 2021 में खरीदी थी शाम के समय संजय सैनी नाम का एक व्यक्ति अपने आधा दर्जन साथियो के साथ उनकी दुकान पर जा धमका जिनके चेहरे ढके हुए थे। दुकान पर पहुंचते ही सभी ने उनके बेटे के साथ गाली गलौच शुरू कर दी और उसे ज़बरदस्ती दुकान से धक्के देकर बाहर निकाल दिया इतना ही नहीं उस समय उनकी दुकान के गल्ले में लगभग 12 हज़ार रुपये मौजूद थे जिसे आरोपियों ने अपने कब्ज़े में लेकर दुकान में ताला लगा दिया था।
भीड़ देखकर आरोपी मौके से आसानी से फरार हो गए थे ।इस दौरान लोगों की भारी भीड़ भी मौके पर जमा हो गई थी । देवेंद्र कुमार ने आरोप लगया की इन सभी लोगों को दिनेश और सुशील चौधरी ने ही भेजा था हालांकि इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें ताला खुलवाकर दुकान पर फिर से बैठा दिया लेकिन उन्हें डर है कि भविष्य में अगर उनके साथ कोई घटना घटती है तो उसके ज़िम्मेदार दिनेश और सुशील चौधरी के अलावा अन्य वो लोग रहेंगे जिन्होंने उनकी दुकान में ताला लगाया था। फिलहाल पीड़ित व्यापारी ने दोनों भाईयों पर उत्तपीड़न का आरोप लगाया है।
इस बाबत झबरेड़ा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार का कहना है कि संपत्ति मामले को लेकर तहरीर मिली है जिसकी जांच की जा रही है।वहीं इस बाबत भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने कहा कि इस मामले में वो कुछ नहीं जानते उन्हें बदनाम करने की विपक्ष की बड़ी साजिश भी हो सकती है जबकि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी तक नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें इस तरह से बदनाम करने की साजिश रची गई तो वो मानहानि का दावा करेंगे।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला