Jan Mudde

No.1 news portal of India

मूलराज कन्या पाठशाला में वैक्सिनेशन लगवाने को लेकर उमड़ी लोगों की भारी भीड़, भाजपा नेता संजय अरोड़ा ने किया था कैम्प का आयोजन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी
रुड़की के रामनगर स्थित मूल राज कन्या पाठशाला  में उत्तराखंड पंजाबी कलयाण महासभा द्वारा 18 वर्ष से ऊपर की आयु वाले लोगों के लिए वैक्सिनेशन कैम्प लगवाया गया जिसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।इस मौके पर पंजाबी कलयाण महसभा के अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा ने कहा कि कोरोना महामारी से देश को भारी जनहानि हुई है जिसकी भरपाई होना बेहद मुश्किल है।

इसलिए कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए वैक्सिनेशन बेहद ज़रूरी है लोगों को वैक्सिनेशन के लिए आगे आना चाहिए।वैक्सिनेशन के लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा।संजय अरोड़ा ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि आज  लोगों में वैक्सीन को लेकर बेहद उत्साह भी दिखाई दे रहा है उन्होंने कहा कि जनता का उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है जिसके चलते अब शहर के हर वार्ड में वैक्सीनेशन कैम्प लगाए जाएंगे।इसके लिए उन्होंने कुछ टीमों का गठन भी किया है।

संजय अरोड़ा ने बताया कि वो पिछले लंबे समय से सामाजिक कार्यो के साथ साथ सामाजिक सेवा भी करते रहे हैं यही कारण है कि लोग  उनसे बेहद प्रभावित हैं। भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष  संजय अरोड़ा ने कहा कि इस समय देश बेहद नाजुक दौर से गुज़र रहा है इसलिए लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना चाहिए और समय पर वैक्सीनेशन लगवा लेनी चाहिए।ताकि फिर से कोरोना की चपेट में ना आ सके। इस दौरान एएनएम गीता रावत की पूरी टीम कैम्प में शामिल रही।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369