Jan Mudde

No.1 news portal of India

मूलराज कन्या पाठशाला में दूसरे दिन भी वैक्सिनेशन कराने उमड़ी लोगों की भारी भीड़, भाजपा नेता संजय अरोड़ा का दावा पूरे शहर में लगाएंगे कैम्प

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के रामनगर स्थित मूल राज कन्या पाठशाला में उत्तराखंड पंजाबी कलयाण महासभा, टीम जीवन और रुड़की विकास मंच द्वारा 18 वर्ष से ऊपर की आयु वाले लोगों के लिए वैक्सिनेशन कैम्प लगवाया गया है जिसमें दूसरे दिन भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर पंजाबी कलयाण महसभा के अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा ने कहा कि स्वास्थ्य विभागऔर ज़िला प्रशासन का उन्हें वैक्सिनेशन को लेकर पूरा सहयोग मिल रहा है पहले उन्होंने 6 कैम्प में 45 वर्ष की आयु से ऊपर वाले लोगों को वैक्सिनेशन कराया है जबकिं 18 साल से ऊपर के लोगों की उन्हें भारी मांग आ रही थी जिसे उन्होंने रामनगर मूल राज कन्या पाठशाला में शुरू कराया है।

संजय अरोड़ा ने कहा कि युवाओं और महिलाओं में वैक्सिनेशन को लेकर भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि उनकी पंजाबी कलयाण महासभा शहर के हर वार्ड में इस तरह के कैम्प आयोजीत करेगी।उन्होने कहा कि कोरोना महामारी से देश को भारी जनहानि हुई है जिसकी भरपाई होना बेहद मुश्किल है इसलिए कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए वैक्सिनेशन बेहद ज़रूरी है लोगों को वैक्सिनेशन के लिए आगे आना चाहिए।

वैक्सिनेशन के लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा।संजय अरोड़ा ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि आज  लोगों में वैक्सीन को लेकर बेहद उत्साह भी दिखाई दे रहा है उन्होंने कहा कि जनता का उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है जिसके चलते अब शहर के हर वार्ड में वैक्सीनेशन कैम्प लगाए जाएंगे।इसके लिए उन्होंने कुछ टीमों का गठन भी किया है। संजय अरोड़ा ने बताया कि वो पिछले लंबे समय से सामाजिक कार्यो के साथ साथ सामाजिक सेवा भी करते रहे हैं यही कारण है कि लोग  उनसे बेहद प्रभावित हैं।

भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा ने कहा कि इस समय देश बेहद नाजुक दौर से गुज़र रहा है इसलिए लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना चाहिए और समय पर वैक्सीनेशन लगवा लेनी चाहिए।ताकि फिर से कोरोना की चपेट में ना आ सके। इस दौरान एएनएम गीता रावत की पूरी टीम कैम्प में सचिन तनेजा तिलक पिपलानी किशन माटा,संजय ढींगरा, सत्यम काला ,अनुराग ढींगरा, सुधीर शर्मा ,नीरज  पांधी,जितेंद्र चौधरी यमन सचदेवा शुभम ओबेरॉय  विपिन ठकराल धरमवीर पिंकी आदि प्रमुख रूप से  शामिल रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369