आरिफ़ नियाज़ी
एक तरफ जहां कोरोना जैसी माहमारी से लोगों में दहशत का माहौल है वहीं अब राजनेता से लेकर सामाजिक संगठन तक वैक्सिनेशन को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसी के चलते रुड़की से भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने अपने कैम्प कार्यालय पर निशुल्क करोना से बचाव के लिए वैक्सिनेशन कार्य शुरू कराया है। इस शिविर में 18 से 44 वर्ष तक की आयु के लोगों को टीके लगाये जा रहे हैं जिसके लिए अब स्लॉट बुक करवाने की भी आवश्यकता नहीं है।
विधायक प्रदीप बत्रा ने बताया कि सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक प्रतिदिन वैक्सीनेशन किया जाएगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वह अपने अपने आसपास के मोहल्लों में लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करे। उन्होंने कहा है कि सुरक्षा की दृष्टि से वैक्सीनेशन कराया जाना जरूरी है जो लोग वैक्सीनेशन कराने में झिझक रहे हैं निश्चित रूप से वह अपने जीवन को खतरे में डाल रहे हैं।
जो लोग वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं। वह दूसरों के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं । कोरोना संक्रमण को नष्ट करने के लिए शत प्रतिशत वैक्सीनेशन जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 वर्ष की आयु के ऊपर के सभी लोगों के लिए निशुल्क वैक्सीनेशन का कार्य शुरू कराया है। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला