आरिफ नियाज़ी
मंगलौर किसान सेवा सहकारी समिति मंगलौर की बोर्ड बैठक में सदस्यों और प्रबन्ध निदेशक के बीच हुई मारपीट के मामले में नया मोड़ आ गया है समिति के प्रबन्ध निदेशक की तहरीर के आधार पर हंगामा करने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है।जबकि समिति के दोनों लोगों ने भी प्रबन्ध निदेशक पर कोतवाली में केस दर्ज कराया है जिसकी पुलिस जांच कर रही है। वहीं प्रबन्ध निदेशक का आरोप है कि विनोद कुमार अपने पुत्र को रात्रि प्रहरी नियुक्त कराना चाहता था जिसका विरोध करने पर उन पर जानलेवा हमला किया गया।
गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व किसान सहकारी समिति में सदस्यों और प्रबन्ध निदेशक के बीच बैठक के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी हंगामा इतना बढ़ा था कि मौके पर अफरातफरी मच गई थी । इस हंगामे में समिति के प्रबन्ध निदेशक पर पिष्टल भी तानी गई थी जिसे मौके पर जमा लोगों ने छीन लिया था जमकर कुर्सियां चली थीं।हालांकि इस मारपीट में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हुए थे।
जिसके चलते दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी थी जिसमे पुलिस ने दोनों ओर से केस दर्ज किया है। अब समिति के प्रबन्ध निदेशक नरेंद्र कुमार ने विनोद कुमार पर आरोप लगाया कि सहकारी समिति के उपाध्यक्ष अपने पुत्र को रात्रि प्रहरी के पद पर समिति में रखवाने का दबाव बना रहे थे जबकि आठ सदस्य इस निर्णय के खिलाफ थे जिसका मैंने विरोध किया तो ये बात सुनकर वो आगबबूला हो गए और उन्होंने मेरे साथ अभद्रता कर डाली इस काम में उनका साथ सम्राट देवेन्द्र सिंह के द्वारा भी दिया गया आरोप है कि दोनों सदस्यों ने बैठक में एम डी के साथ गाली गलौज करते हुए पिस्टल तक तान दी थी।
फिलहाल समिति के प्रबन्ध निदेशक नरेंद्र कुमार ने विनोद कुमार और सम्राट देवेन्द्र के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसकी पुलिस जांच करने में जुटी है।गौरतलब है कि पश्चिमी किसान सहकारी समिति में पिछले साल सात लोगों की भर्ती की गई थी जिसको लेकर विवाद चला आ रहा है इस मामले को लेकर किसान भी कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं जिसके चलते समिति के चैयरमेन और प्रबन्ध निदेशक पर नियुक्तियों में सांठगांठ के आरोप तक भी लग चुके हैं।जिसकी जांच अभी चल रही है।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला