आरिफ़ नियाजी
झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल आज रहीमपुर गांव पहुंचे जहां ग्रामीणों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया इस दौरान भाजपा विधायक ने संत रविदास स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर के पार्क के सौन्द्रीयकरण के लिए 2 लाख और गांव की सड़क निर्माण के लिए आठ लाख की घोषणा की।सड़क का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा । दोनो कार्यों का शुक्रवार को भाजपा विधायक ने शिलान्यास किया। इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल और उनके प्रतिनिधि सतीश शर्मा ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माला डालकर श्रद्धांजलि दी।
विधायक ने दावा किया कि उन्होंने अपने क्षेत्र में सबसे अधिक विकास कार्य कराए हैं जो आगे भी जारी रहेंगे।उन्होंने नगर पंचायत झबरेड़ा चौधरी मानवेन्द्र सिंह पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि झूट ज़्यादा दिन तक नहीं चलता उन्होंने कहा कि ये कारवां इसी तरह चलता रहेगा जुल्म सहने वाला भी उतना ही दोषी है जितना जुल्म करने वाला। देशराज कर्णवाल ने साफ साफ कहा कि आज तक झबरेड़ा नगर पंचायत चैयरमैन कस्बे में अस्पताल,बस स्टैंड या मिनी स्टेडियम तक नहीं बनवा पाए जबकि उन्होंने भक्तोवाली और झबरेडा क़स्बे में सबसे अधिक विकास कार्य कराए हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने जो विकास किया है उसे जनता देख रही है। जनता अब सब समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने रहीमपुर गांव में आठ लाख की लागत से सड़क का शिलान्यास किया है और संत रविदास मंदिर का दो लाख से सौन्द्रीयकरण किया जाएगा। जल्द ही गांव की मक्का मस्जिद की रोड़ को भी पक्का बनवा,या जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों के सामने ही इसकी घोषणा की।इस दौरान जितेंद्र कुमार,सर्वसमाज जन कलयाण सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजेश कुमार,उपाध्यक्ष अनिल कुमार,सचिव रजनीकांत,महामंत्री राजकुमार,अरविंद,सचिन,रजनीश,पूर्व उप प्रधान जहांगीर,जमशेद,अजय,विनोद राणा आदि मौजूद रहे।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला