Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की में अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा दो दिन में ना होने पर अधिवक्ता एसोसियेशन ने दी चेतावनी, एस पी देहात ने दिया आश्वासन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की। अधिवक्ता की हत्या का खुलासा न होने पर अधिवक्ता एसोसिएशन ने एसपी देहात को एक ज्ञापन सौंपा है  जिसमें  अधिवक्ताओं ने दो दिन में हत्या का  खुलासा  ना करने पर   आंदोलन की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि बीती 9 जून की देर रात अधिवक्ता राव उस्मान की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी हत्या के बाद परिजनों की ओर से कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर गंगनहर कोतवाली में दी थी तो वही मौके पर पहुंचे अधिवक्ताओं ने भी घटना को लेकर रोष जताया था।

एसपी देहात से मिलकर जल्द से जल्द खुलासे की मांग की थी। लेकिन करीब एक सप्ताह बीतने के बाद भी घटना का खुलासा न होने पर अधिवक्ताओं ने रोष जताया है उन्होंने एसपी देहात से भेंट कर घटना का दो दिन में खुलासा करने की बात कही। एसपी देहात ने अधिवक्ताओं को बताया कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है और जल्द ही खुलासा भी हो जाएगा।

वहीं एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल शर्मा और सचिव राव नावेद ने कहा कि अगर दो दिन में खुलासा नही हुआ तो अधिवक्ता आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर अधिवक्ता सुशील थपलियाल,जावेद अख्तर,महबूब हसन, सलीम अंसारी, अजय शर्मा, मुस्तकीम, रवि मोहन कौशिक आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369