Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा कोर समूह की बैठक कल, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Spread the love

देहरादून – भाजपा कोर ग्रुप की बैठक वृहस्पतिवार को प्रदेश मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष , प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा भी शिरकत करेंगे। केन्द्रीय पदाधिकारी दो दिवसीय प्रवास के बाद 29 को लौटेंगे। वृहस्पतिवार को 12 से 1 बजे राष्ट्रीय महामंत्री संग़ठन और प्रदेश प्रभारी प्रदेश के सातो मोर्चो के साथ बैठक करेंगे। कोविड के दौरान उनके द्वारा किये गए कार्यो का फीड बैक लेंगे। ग्रामीण क्षेत्रो में उनके द्वारा किस तरह से सेवा कार्य किये जा रहे हैं और इस दिशा में अभी और क्या क्या जरुरी है इसके लिए चर्चा की जाएगी। चौहान ने बताया कि इसके बाद 2 से 3 उनकी प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामन्त्रियो के साथ बैठक होगी जिसमें संगठन की कार्यों और कोविड को लेकर चलाये जा रहे अभियानों पर चर्चा की जाएगी। दोपहर बाद 4 से 6 बजे पार्टी कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सभी मुख्यमन्त्री, प्रदेश अध्यक्ष सभी सांसद व कोर ग्रुप के सभी सदस्यों को बुलाया गया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369