Jan Mudde

No.1 news portal of India

बुरे फंसे बाबा रामदेव, IMA ने भेजा मानहानि का नोटिस, मुख्यमंत्री से करवाई करने की मांग

Spread the love

योगगुरु बाबा रामदेव और एलोपैथिक चिकित्सकों के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। IMA ने रामदेव को मानहानि का नोटिस भेज दिया है। ताज़ा मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की उत्तरांचल राज्य शाखा ने एलोपैथिक चिकित्सा पेशे और चिकित्सा पेशे के खिलाफ योग गुरु रामदेव के बयानों के खिलाफ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र लिखा है।

साथ ही पत्र में उनपर जल्द और सख्त कार्रवाई की उम्मीद की गई है। हालाँकि बाबा रामदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर अपने बयान पर खेद जताया था और सफ़ाई भी दी थी। लेकिन विवाद कम होने के बजाए अब और भी बढ़ता हुआ नज़र आ रहा है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369