Jan Mudde

No.1 news portal of India

चुड़ियाला गांव के पास दो बाईक की आमने सामने की टक्कर में दो घायल,एक कि हालत गंभीर,सिविल होस्पिटल से हायर सैन्टर रैफर*

Spread the love

आरीफ नियाज़ी / रुड़की के चुड़ियाला गांव के पास तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें एक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां से हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है दरअसल पुहाना गांव निवासी राहुल पुत्र राजू अपनी बाइक से अपने मामा के यहां बड़ौला गांव गया था शुक्रवार को देर शाम जैसे ही वह वापस अपनी बाइक से वापस लौटने लगा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी आमने सामने की टक्कर हो गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को देखकर मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है ।वहीं सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर डॉक्टर शाक्य का कहना है कि राहुल की हालत खतरे से बाहर है उसकी टांग में फ्रैक्चर हुआ है जिसके चलते उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369