Jan Mudde

No.1 news portal of India

दिल्ली में 31 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया होगी शुरू – अरविंद केजरीवाल

Spread the love

दिल्ली में लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राजधानी में लागू लॉकडाउन को 31 मई सुबह 5 बजे तक बढ़ाने की घोषणा की। दिल्ली में 19 अप्रैल को लॉकडाउन लागू किया गया था। इसकी अवधि पांचवी बार बढ़ाई है। मेट्रो ट्रेन सेवाओं के निलंबन समेत लॉकडाउन के तहत प्रतिबंध लागू रहेंगे।केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों से राय ली। लोगों की राय है कि एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन को और बढ़ा दिया जाए। सीएम ने कहा कि यदि अभी लॉकडाउन को खोल दिया गया तो ऐसे में पिछले एक महीने की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। सीएम ने कहा कि यदि केस ऐसे ही कम होते रहे तो 31 मई से अनलॉक की प्रक्रिया को शुरू करेंगे। सीएम ने कहा कि कोरोना पर पॉजिविटी रेट जो 36% पर पहुंच गई थी वह अब 2.5% पहुंच गई है।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार की शीर्ष प्राथमिकता दिल्ली के दो करोड़ लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन लगाई जाए। केजरीवाल ने कहा कि हमने तीन महीने के अंदर सभी को वैक्सीन लगाने के लिए पूरी योजना बना ली है। केजरीवाल ने कहा कि वैक्सीन की पूरे देश में कमी है। सीएम ने तीसरी लहर का जिक्र करते हुए कहा कि हमें इसके लिए पूरी शिद्दत के साथ तैयारी करनी है। उन्होंने कहा कि यदि सबको वैक्सीन लग गई तो शायद तीसरी लहर से हम सब बच सकते हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369