Jan Mudde

No.1 news portal of India

बीजेपी उत्तराखंड नेतृत्व एक्शन मोड में, मदन कौशिक ने दिए मोर्चों को ये बड़े निर्देश

Spread the love

देहरादून — भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों बढ़ते कोरोना संक्रमण को गंभीरता से लिया है इसी के तहत पार्टी के सेवा ही संग़ठन के अभियान को दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में और अधिक मजबूती के साथ चलाने के लिए भाजपा के सभी सातों मोर्चो के साथ वर्चुअल बैठक कर सभी मोर्चों को ग्रामीण क्षेत्रो में कोरोना रोकथाम एवं प्रभावितों की मदद के लिए जुटने को कहा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक ने प्रदेश के सातों मोर्चो के अध्यक्षों व महामंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक में कोरोना के खिलाफ युद्ध स्तर पर जुटने का आह्वान किया।
अनुसूचित जाति मोर्चा , जनजाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा , महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा तथा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और सीएमओ के साथ तालमेल बनाकर जहां आवश्यक्ता है वहां पर अपना शत प्रतिशत योगदान दे। उन्होंने कहा कि मास्क वितरण, सैनीटाइजर और जरुरतमन्द लोगों को भोजन वितरण में और तेजी लाई जाए। श्री कौशिक ने कहा कि जरुरतमन्द लोगों के लिए ब्लड का इंतजाम करने के लिए कैंप लगाए जाए और इसके लिए अधिकारियों के सम्पर्क में रहकर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि सबको मिलजुलकर कोरोना को हराना है। प्रदेश के सभी जिलों में स्थापित कन्ट्रोल रूम के साथ तालमेल बनाकर सेवा कार्यों में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि कन्ट्रोल रूम में आने वाली मदद के लिए कॉल का संज्ञान लेकर तालमेल से कार्य किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आक्सिजन और अस्प्तालो में बेड के लिए भी पीड़ितों के साथ हमें खड़ा होना है। श्री कौशिक ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ परोसने का कार्य कर रही है और सेवा भाव से दूर है।उसे जनता के साथ कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए। संकट काल में नकारात्मक राजनीति ने उसका असली चेहरा सबके सामने उजागर कर दिया है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369