Jan Mudde

No.1 news portal of India

सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने 25 लोगों के काटे चालान, आवारा घूमने वालों पर सख्त हुई रूडकी पुलिस

Spread the love

आरिफ नियाज़ी
रूडकी में लॉकडाउन के चलते  सड़कों पर आवारा घूमने वालों की अब खैर नहीं। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने  ऐसे 25 लोगों को पकड़ा और कोतवाली ले आई जहां सभी पर पुलिस ने  चालान काटने की कार्यवाही करते हुए भविष्य में ऐसा ना करने की सभी को  चेतावनी दी। गौरतलब है कि उत्तराखण्ड में लगातार कोरोना मरीज़ों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है लोग काफी दहशत में हैं वहीं कुछ लोग सरकार द्वारा कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं और सुनसान सड़कों पर बाइक लेकर घूमने निकल जाते हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

जिसे पुलिस ने सख्ती से लिया है पुलिस ने ऐसे 25 लोगों पर कार्यवाही की है जो आवारा घूम रहे थे जबकि पुलिस प्रशासनिक अधिकारी लगातार लोगों से  घर में रहने की अपील कर रहे हैं उंसके बावजूद भी लोग मानने को तैयार नहीं है।इस बाबत सिविल लाइन  कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि आज कोविड नियमो का उल्लंघन करने पर 25 लोगों को कोतवाली लाया गया था जिनके चालान काटते हुए भविष्य में ऐसा ना करने की चेतावनी दी गई है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369