आरिफ नियाज़ी
भगवानपुर के सिकरोढा के पास बेलकी मसाई गांव में कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने गोगाजी महाडी पर मूर्ति का अनावरण किया इस दौरान विधायक ममता राकेश ने कहा कि गोगाजी ने हमेशा सच्चाई के मार्ग पर लोगों को आगे बढ़ने का संदेश दिया गोगा जी के बताए रास्ते को ही आज अपनाना चाहिए।
इस दौरान कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने गोगाजी महाडी में मूर्ति का अनावरण करते हुए कहा कि गोगाजी ने हमेशा सच्चाई के मार्ग पर लोगों को आगे बढ़ने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भगवानपुर विधानसभा में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। जनता की भावनाओं के अनुरूप कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने अपने विधानसभा में सबसे अधिक विकास कार्य कराए हैं कोई मार्ग कच्चा नहीं है सभी मार्गो को पक्का कराया जा रहा है गांव गांव की सड़कों को मुख्य मार्गों से जोड़ा जा रहा है ।उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद भी सबसे अधिक विकास कार्य कराए हैं जिसे जनता भली भांति जानती है।
इस मौके पर अमित कुमार, देशराज, अनुज, महावीर, श्याम कुमार, यावर, दीपचन्द, राकेश, रामकुमार, विजयपाल, प्रमोद, सोमपाल आदि मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।