आरिफ नियाज़ी
रूडकी मास्क ना लगाने वालों पर पुलिस अब सख्त हो गई है ।शहर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पुलिस ने अब मास्क ना लगाने वालों पर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। पुलिस ने शुक्रवार को बिना मास्क के अलग अलग स्थानों पर घूमने वालो के चालान काटे बदले में उन्हें दो दो मास्क भी उपहार में दिए।
पुलिस ने नया पुल, नगर निगम पुल, गणेशपुर, रामपुर चुंगी,मलकपुर चुंगी,समेत सभी स्थानों पर सौ से अधिक चालान काटे, इस बाबत सिविल लाइन कोतवाली के उपनिरीक्षक बारू सिंह चौहान ने बताया कि कोरोन जैसी माहमारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब मास्क ना लगाने वाले लोगों पर पुलिस सख्त हो गई है मास्क ना लगाने वालों पर पुलिस जुर्माना लगाने की कार्यवाही कर रही है।

उन्होंने बाज़ार में आने वाले लोगों से मास्क लगाने और शारीरिक दूरी बनाये रखने की अपील की। गौरतलब है कि तेज़ी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस प्रशासन बेहद सख्त है जहां तहसील प्रशासन ने अपने सभी कर्मचारियों से मास्क लगाकर दफ्तरों में आने के आदेश जारी किए हैं तो वही पुलिस भी अब मास्क ना पहनने वालों पर सख्ती बरत रही है।
बारू सिंह चौहान ने बताया कि आने वाले समय मे मास्क ना पहनने वालों पर पुलिस की सख्ती और बढ़ेगी।





More Stories
बिना नोटिस बीएसएफ जवान के मकान को एच आर डी ए ने किया सील,कार्यवाई से ग्रामीणों में भारी गुस्सा।
माधोपुर गांव में लगे शिविर में पहुंचे राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने सुनी समस्याएं, अधिकांश का हुआ समाधान।
राष्ट्र निर्माण और आदर्श समाज के लिए शिक्षा सबसे ज़रूरी: मुफ़्ती सलीम, दीनी और दुनियावी तालीम दोनों पर दिया गया ज़ोर।