आरिफ नियाज़ी
रूडकी की खंजरपुर गांव निवासी एक महिला ने अपनी मां पर हकतल्फ़ी करने का गंभीर आरोप लगाया है। उसने पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन कोतवाली के साथ साथ तहसील प्रशासन से भी की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी लेने में जुटी है।दरअसल खंजरपुर गांव निवासी मेहरुन्निसा पत्नी सद्दाम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी सगी मां साबरी पत्नी मकसूद का बेशकीमती भूमि का वाद 32/2020 पिछले लंबे समय से सिविल जज न्यायालय रूडकी में विचाराधीन है
साबरी का दामाद आकिल अपनी सास के साथ मिलकर उक्त करोड़ों की भूमि को खुर्द बुर्द करना चाहता है। इतना ही नहीं भंगेड़ी स्थित खाता संख्या 432 और खसरा नम्बर 550 जिसका कुल रकबा 0.7980 हेक्टेयर है जिस पर आरोपी कालोनी काटना चाहता है उक्त भूमि पर आरोपी ने कब्जा करना भी शुरू कर दिया है। इस भूमि पर ईंट भी लगादी गई है जबकि एस डी एम रूडकी ने उस भूमि पर यथास्थिति बनाये रखने के आदेश जारी किए हैं।
मेहरुन्निसा का आरोप है कि उसकी मां साबरी को बहन खेरुन्निसा और उसका पति आकिब निवासी पठानपुरा गुमराह करके बेशकीमती भूमि को हड़पना चाहता है। जबकि वो तीन सगी बहने हैं सभी को बराबर का हिस्सा जाता है। फिलहाल तहसील प्रशासन के साथ साथ सिविल लाइन कोतवाली पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुटी है।इस बाबत सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।





More Stories
पिरान कलियर के साबरी गेस्ट हाउस में उमड़ा मरीज़ों का जनसैलाब, पहली बार लगा भव्य स्वास्थ्य शिविर।
कलियर नगर पंचायत विकास की ओर अग्रसर, वार्ड-3 में लाखों की आंतरिक सड़कों का चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास।
सीबी एस सी बोर्ड मे ग्रीनवे स्कूल का दबदबा, शिवांश गुप्ता ने 98.8% अंकों के साथ किया स्कूल टॉप,स्कूल का नाम किया रोशन।