Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूडकी कुट्टू के आटे के सैम्पल फेल होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो फर्मो के खिलाफ कराया केस दर्ज,फर्म स्वामियों में मचा हड़कंप

Spread the love

रूडकी खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लिये गए कुट्टू के दाने और बिस्कुट के सैम्पल फेल होने के बाद दोनो फर्मों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। दोनों ने एक महीने की समय सीमा में जांच करवाने की भी कोई सिफारिश नहीं की इसके बाद विभाग ने दोनों फर्मो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

गौरतलब है कि बीती 16 अक्टूबर 2020 को नवरात्रों के समय कुट्टू का आटा खाने से रुड़की मंगलौर भगवानपुर सहित कई इलाकों के करीब 40 लोग बीमार हो गए थे जिसके चलते 18 अक्टूबर को खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के कई अलग-अलग इलाकों में कुट्टू के आटे और दाने के सैंपल लिए थे इसमें एक सैंपल रुड़की अनाज मंडी स्थित दुकान से कुट्टू दाने का लिया था यह दुकानदार यूनाइटेड ट्रेडर्स फर्म के नाम से कुट्टू का आटा बेच रहा था साथ ही भगवानपुर से भी नेचुरल गोल्डन बेकरी से बिस्कुट के सैंपल लिए गए थे

इन दोनों की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में रुद्रपुर स्थित लैब में सैम्पल भेजा था एक महीने पहले सैंपल फेल होने पर दोनों फर्मों को दोबारा जांच करने के लिए सिफारिश करने
के लिए एक महीने का समय दिया था दोनों ही फर्मों ने जांच के लिए सिफारिश नहीं की वही यूनाइटेड ट्रेडर्स फर्म के स्वामी का कहना है कि उनके सैंपल में डस्ट मिली है बाकी कोई कमी नहीं थी ।

  1. फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दोनों फर्मो के खिलाफ एडीएम कोर्ट में केस दर्ज करा दिया है।
error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369