Jan Mudde

No.1 news portal of India

बीमार भिखारी को देखकर पसीज गया पुलिस का भी दिल, बीमार को कराया अस्पताल में भर्ती, योगेश सक्सेना की हो रही इस कार्य को लेकर बेहद सराहना

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूडकी पुलिस भी इंसानियत के फ़र्ज़ को बखूबी निभाने में लगी है एक तरफ भले ही  कुछ लोग  पुलिस को लेकर  अलग  अलग तरह की भ्रांतियां रखते हो पुलिस की कार्यशैली को सख्त बताते हों लेकिन पुलिस का दूसरा पहलू देखकर आप भी सोचने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

सिविल लाइन साईं मंदिर के सामने पिछले कई दिन से सड़क किनारे भिखारी की मदद को जब कोई नहीं पहुंचा तो  इस फ़र्ज़ को निभाया ट्रैफिक पुलिस ने। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस के सब  इंस्पेक्टर योगेश  सक्सेना भी मौके पर पहुंचे  बीमार भिखारी की हालत को देखकर उनका भी दिल पसीज गया उन्होंने भिखारी को उठाकर एम्बुलेंस में रखा और सिविल हॉस्पिटल भेज दिया।

जहां उसका उपचार चल रहा है। जबकि बीमार भिखारी के आसपास गंदगी ही गंदगी जमा थी लेकिन सब इंस्पेक्टर ने इसकी ज़रा भी कोई परवाह नहीं कि और अपने हाथों से उठाकर एम्बुलेंस में रखा ।योगेश सक्सेना के इस कार्य की चारों ओर सराहना हो रही है।बीमार भिखारी मेरठ का बताया जा रहा है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369