Jan Mudde

No.1 news portal of India

सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने मजनूओं के खिलाफ चलाया अभियान,शहर में फ्लैक्सी और बोर्ड के माध्यम से महिलाओं को किया जागरूक

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूडकी में एक बार फिर मजनूओं को लेकर पुलिस सख्त हो गई है पुलिस ने की ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लिया है।  शहर के आई आई टी ,कॉलेज और मुख्य चौराहों के साथ साथ स्कूल और  बाज़ार आदि के आसपास सादी वर्दी में पुलिस कर्मी तैनात किए हैं अगर शहर में कहीं भी मजनूओं  की शिकायत पुलिस को मिलती है उस पर तुरंत कार्यवाही होगी।

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने शहर में जगह जगह बोर्ड लगवाए हैं  जिन पर पुलिस ने अपने कोटेक्ट नंबर लिखे हैं जिन  पर तुरंत फोन किया जा सकता  हैं। गौरतलब है कि सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने बाज़ार में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया था पकड़े गए दोनों युवक बाज़ार में हर आने जाने वाली महिला पर फब्तियां कस रहे थे जिसकी सूचना महिलाओं ने पुलिस को दी थी।

अब सिविल लाइन कोतवाली पुलिस भी महिलाओं की छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं को लेकर बेहद गम्भीर हो गई है पुलिस ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पूरे प्रयास में जुटी है। इस बाबत सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि  उन्हें लगातार जानकारी मिल रही थी कि कुछ लड़के आई आई टी और  स्कूलों के आसपास  सुबह शाम खड़े हो जाते हैं जो लड़कियों के साथ अक्सर छेड़छाड़ करते हैं।

पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्राइवेट ड्रेस में पुलिस कर्मियों को शहर के प्रमुख स्थानों पर लगाया गया है ।इतना ही नहीं शहर में फ्लेक्सी और होर्डिंग्स लगाए गए हैं जिन पर कोतवाली पुलिस के नम्बर लिखे गए हैं कॉल करते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचेगी।

राजेश शाह ने बताया कि ऐसे होर्डिंग्स और फ्लैक्सी शहर में जगह जगह लगाए जाएंगे ताकि कोई भी छात्रा या महिला तुरंत कॉल कर सके। उन्होंने बताया कि ऐसे 25 युवकों के खिलाफ पुलिस अभी तक कार्यवाही कर चुकी है जो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम देते थे।

पुलिस ने मजनूओं के मामले को गंभीरता से लिया है पुलिस अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369