Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूडकी की दुर्गा कालोनी में मामूली बात को लेकर भिड़े दो पक्ष,महिला ने दो युवकों पर लगाया पति के साथ मारपीट करने का आरोप, पुलिस जुटी जांच मे

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूडकी की दुर्गा कालोनो में मामूली बात को लेकर दो पक्ष आपस मे भीड़ गए जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई हंगामा बढ़ता देख आस पास के लोगों की भी भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।

दरअसल रूडकी की दुर्गा कालोनी निवासी एक महिला का अपने जेठ के साथ मामूली बात को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा की स्थानीय निवासी आरोपी विक्रम और कौशल ने महिला के पति के साथ जमकर मारपीट कर दी महिला का आरोप है कि पति की पिटाई का विरोध करने पर उंसके साथ भी आरोपियों ने उसके साथ भी जमकर धक्कामुक्की की।

फिलहाल सिविल लाइन कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है वहीं पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कोटवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि दुर्गा कालोनी निवासी एक महिला और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया था जिसकी पुलिस बारीकी से जांच करने में जुटी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369