आरिफ नियाज़ी
रुड़की देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर रसूलपुर गांव के पास तेज रफ्तार होंडा सिटी और वैगनआर कार की आमने सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों गाड़ियों में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें रूडकी और मेरठ के निजी अस्पतालों में भर्ती किया कराया गया है।

परिजनों के मुताबिक कुमराड़ी गांव निवासी एहतेशाम पुत्र वहीद शहजाद पुत्र मुरसलीन और मंजू पुत्र यूनुस निवासी गांव लहबोली सुबह सवेरे अपनी वैगन आर कार से देहरादून जाने के लिए निकले थे जैसे ही उनकी कार दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग रसूलपुर गांव के पास पहुंची तो सामने से आ रही तेज रफ्तार होंडा सिटी कार से टकरा गई।
गाड़ियों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए घटना के बाद लोगों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गंग नहर कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई इस हादसे में 20 वर्षीय एहतेशाम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शहजाद और मंजू के अलावा हौंडा सिटी का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हें निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है

शहजाद की हालत भी नाजुक बताई जा रही हैजिसे मेरठ उपचार के लिए रैफर किया गया है। जैसे ही घटना की सूचना परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया बड़ी संख्या में कुमराड़ी गांव के ग्रामीण पोस्टमार्टम ग्रह पर पहुंचे ग्रामीणों के मुताबिक अहतशाम ठेकेदारी का कार्य करता था उसकी मौत के बाद जहां गांव में सन्नाटा पसरा हैतो वहीं उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है परिजनों के मुताबिक एहतेशाम काफी मिलनसार था और लोगों के हर सुख दुख में अक्सर शामिल रहता था।
वही इस बाबत एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबालने बताया कि दोनों कारों का हादसा भीषण था जिसमें एक युवक की मौत हुई है जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।





More Stories
बिना नोटिस बीएसएफ जवान के मकान को एच आर डी ए ने किया सील,कार्यवाई से ग्रामीणों में भारी गुस्सा।
माधोपुर गांव में लगे शिविर में पहुंचे राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने सुनी समस्याएं, अधिकांश का हुआ समाधान।
राष्ट्र निर्माण और आदर्श समाज के लिए शिक्षा सबसे ज़रूरी: मुफ़्ती सलीम, दीनी और दुनियावी तालीम दोनों पर दिया गया ज़ोर।