Jan Mudde

No.1 news portal of India

पूर्व राज्य मंत्री आदित्य राणा ने बाल विकास मंत्री रेखा आर्य और उनके पति पर बोला तीखा हमला, कहा भरस्टाचार के आरोपों की हो जांच।

Spread the love

 

आरिफ़ नियाज़ी।
​​रुड़की दिल्ली रोड पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्य मंत्री आदित्य राणा ने प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य और उनके पति पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
​ पूर्व राज्य मंत्री आदित्य राणा ने बेहद आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की एक कैबिनेट मंत्री और उनके पति भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राज्य के मंत्रियों की ऐसी स्थिति है, तो प्रदेश की आम जनता का क्या हाल होगा? राणा ने दो टूक शब्दों में कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच होनी चाहिए, ताकि “दूध का दूध और पानी का पानी” हो सके और सच्चाई जनता के सामने आ सके।
​केंद्रीय एजेंसियों और भाजपा नेताओं की चुप्पी पर उठाए सवाल पर ​अपनी तीखी बयानबाजी के दौरान आदित्य राणा ने केंद्र सरकार की जांच एजेंसियों और भाजपा के नेताओं की चुप्पी पर भी बड़े सवाल खड़े किए।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सीबीआई और ईडी जैसी बड़ी केंद्रीय जांच एजेंसियां कहाँ हैं? उन्होंने सवाल किया कि भाजपा के अन्य बड़े नेता इस मामले पर क्यों खामोश हैं और इस पर खुलकर क्यों नहीं बोल रहे हैं?
​​पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि कैबिनेट मंत्री के पति पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने विशेष तौर पर उल्लेख किया कि मंत्री के पति द्वारा अपनी ही पत्नी पर जो भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं, उनकी बेहद बारीकी से जांच कराई जानी चाहिए ताकि सच सामने आ सके।
​

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369