आरिफ़ नियाज़ी।
उत्तराखंड ऊर्जा निगम के पुहाना उपखंड में प्रशासनिक बदलाव के तहत नए उपखंड अधिकारी (SDO) के रूप में अरुण कुमार ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। गौरतलब है कि यहाँ पूर्व में कार्यरत SDO अंजीव कुमार राणा का स्थानांतरण कर उन्हें मीटर विभाग में SDO पद की नई ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके बाद अब अरुण कुमार ने पुहाना उपखंड की कमान संभाल ली है।
कार्यभार ग्रहण करते ही नए SDO अरुण कुमार पूरी तरह एक्शन मोड में नज़र आए। उन्होंने तुरंत उपखंड कार्यालय में समस्त कनिष्ठ अभियंताओं (JE), लाइनमैनों और विभागीय कर्मचारियों की एक अहम समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, चोरी पर लगाम और कर्मचारियों की कार्य-प्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाना रहा।
बैठक के दौरान SDO अरुण कुमार ने फील्ड में काम करने वाले सभी लाइनमैनों की सुरक्षा पर विशेष ज़ोर दिया। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि
लाइन पर मरम्मत कार्य करते समय सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम (जैसे ग्लव्स, हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट और शटडाउन प्रॉसेस) अनिवार्य रूप से अपनाए जाएं। उन्होंने कहा किबिजली के काम में रिस्क बिल्कुल न लें, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। अरूण कुमार ने कहा कि
लाइनमैन अपनी ज़िम्मेदारी को गंभीरता से समझें और पहले स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद ही कार्य शुरू करें।क्षेत्र में बढ़ रही बिजली चोरी को रोकने के लिए अधिकारियों को कड़ा रुख अपनाने को कहा गया है। SDO ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के चलते क्षेत्र में बिजली चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग द्वारा हर रोज़ विभिन्न इलाकों में सघन बिजली चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।एस डी ओ ने कहा कि कटिया डालकर या मीटर में गड़बड़ी कर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज की जाएगी।बिजली चोरी पर नकेल कसने के साथ-साथ राजस्व बढ़ाने के लिए बिल वसूली पर भी विशेष ध्यान केंद्रित करने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बड़े बकायेदारों से संपर्क कर जल्द से जल्द वसूली की जाए, ताकि राजस्व घाटे को कम किया जा सके और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा दी जा सके।
अरूण कुमार ने कहा कि”हमारा उद्देश्य क्षेत्र के सम्मानित उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति देना है। कर्मचारी सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए पूरी ईमानदारी से काम करें और राजस्व वृद्धि व चोरी रोकने में अपना सहयोग दें।”इस मौके पर अवर अभियंता संजीव कुमार,अवर अभियंता प्रमोद कुमार, जावेद अहमद, लाइनमैन महेश, साजिद, संजय, आशीष,अमन, कुर्बान, अंकुर और अजीत शामिल रहे।





More Stories
पूर्व राज्य मंत्री आदित्य राणा ने बाल विकास मंत्री रेखा आर्य और उनके पति पर बोला तीखा हमला, कहा भरस्टाचार के आरोपों की हो जांच।
रुड़की में खाद्य सुरक्षा विभाग का कड़ा एक्शन, मिठाई की दुकानों और बेकरी पर औचक निरीक्षण, MFD और ‘बेस्ट बिफोर’ डेट लिखना हुआ अनिवार्य।
भगवानपुर में 33 के वी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 6 साल के मासूम की मौत,परिवार में कोहराम, ऊर्जा निगम बना लापरवाह