आरिफ नियाज़ी।
रूड़की ईद उल अज़हा की नमाज़ के वख्त का ऐलान कर दिया गया हैं। रहमानिया अरबी मदरसे की जानिब से रूड़की ईदगाह में ईद उल अज़हा की नमाज़ 7.45 पर अदा की जायेगी जबकि रूड़की जामा मस्जिद और रामपुर रोड़ स्तिथ मस्जिदे हव्वा में 6 बजे, रिक्शा स्टैंड के पास मस्जिद बिलाल में 5.45,मस्जिद शेख बेंचा में 5.50,इमली रोड़ स्थित नूर मस्जिद 6.05 पर, मस्जिद उमर बिन खत्ताब,बड़ी मस्जिद अम्बर तालाब, नदी किनारे मस्जिद गफूरिया और मलकपुर चुंगी स्थित मस्जिद गफूरिया में नमाज़ का वख्त 5.45 रखा गया हैं। जामा मस्जिद लाल कुर्ती में 7.30बजे ईद उल अज़हा की नमाज़ अदा की जायेगी।वहीं रहमानिया अरबी मदरसे के मुफ़्ती सलीम ने सभी मुस्लिम समाज के लोगों से ख़ास अपील करते हुए कहा की कुर्बानी खुले में ना करें प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी बिलकुल ना करें साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें और ख़ास तौर से ऐसा कोई काम ना करें जिससे दूसरे धर्म के लोगों को कोई ठेस पहुंचे। मुफ़्ती सलीम ने कहा की मुसलमान एकता और भाईचारे का पैगाम दे किसी तरह का कोई हुड़दंग ना करें। कुर्बानी के अवशेष खुले में और नाली में ना बहाकर ज़मीन में खोदकर दबा दे।





More Stories
झबरेड़ा के प्रज्ञा हॉस्पिटल में अब अनुभवी डॉक्टरों की टीम करेगी जटिल बीमारियों का उपचार, रोबोटिक सर्जरी की अत्याधुनिक सुविधाएं भी हुई शुरू।
कैंसर बीमारी का इलाज भारत मे आज भी आम आदमी की पहुंच से बाहर है।
भाजपा सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता से कर रही कार्य : सुशील त्यागी