आरिफ नियाज़ी।
झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नन्हेड़ा अनन्तपुर तथा हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के जियापोता में आयोजित जनसंवाद एवं जनसमस्या समाधान कार्यक्रमों में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने प्रतिभाग कर स्थानीय नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।
दरअसल सबसे पहले रविदास मंदिर नन्हेड़ा अनन्तपुर इसके पश्चात शिव मंदिर जियापोता मे दोपहर बाद आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से राशन कार्ड और वृद्धावस्था पेंशन और नलकूप से संबंधित समस्याएं प्राप्त हुईं। नन्हेड़ा मे कुल 14 तथा जियापोता में 18 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैँ ।शिविर में वरिष्ठ भाजपा नेत्री बैजन्ति माला वरिष्ठ खाद्य पूर्ती निरिक्षक एम एस रावत, सहायक समाज कल्याण अधिकारी संध्या शर्मा, ग्राम प्रधान अकरम जावेद,ग्राम विकास अधिकारी जोध सिंह पंवार,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सचिन चौहान, मनीष गुप्ता और चमन लाल आदि शामिल रहे। इस शिविर में सभी संबंधित रेखीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।
शिविर मे बाल विकास विभाग कि तरफ से मुख्यमंत्री महालक्ष्मी कीट कि भेट कि गई। यह कीट 6 माह तक के पहले दो प्रसव को दिया जाता है। सुपरवाइजर सकुंतला, आंगनवाड़ी सहायिका बबली देवी और कार्यकर्त्ता अमृता सिंह उपस्थिति रही।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।