Jan Mudde

No.1 news portal of India

रहीमपुर में विकास की नई इबारत,विधायक वीरेंद्र जात्ती और प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद नदीम ने किया ‘पीठ बाजार’ का भव्य उद्घाटन।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की के समीप के गांव रहीमपुर में विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। गांव में पहली बार ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ‘पीठ बाजार’ (साप्ताहिक बाजार) का शुभारंभ किया गया। इस बाजार का उद्घाटन कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जात्ती और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद नदीम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
​इस ऐतिहासिक अवसर पर रहीमपुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक वीरेंद्र जात्ती का ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ जोरदार और भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र जात्ती ने
​उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की आज ग्रामीण क्षेत्रों का कायाकल्प हो रहा है और गांव-गांव तक बड़े पैमाने पर विकास कार्य पहुंच रहे हैं। रहीमपुर में पीठ बाजार की शुरुआत होने से स्थानीय लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। सप्ताह के हर शनिवार को जहाँ लगने वाले पीठ बाज़ार से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी वहीं अब दैनिक और साप्ताहिक जरूरतों के लिए ग्रामीणों को रुड़की शहर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।”
​विधायक ने कहा कि इस बाजार के शुरू होने से ना केवल ग्रामीणों का समय और पैसा बचेगा, बल्कि क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने ग्राम प्रधान की दूरदर्शी सोच की सराहना करते हुए कहा कि जब नेतृत्व विकास के प्रति गंभीर हो, तो गांव तरक्की की नई इबारत लिखता है।
​​इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद नदीम ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वह अपनी ग्राम सभा को एक मॉडल विलेज (आदर्श गांव) बनाने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा की
​स्थानीय रोजगार पर उनका जोर रहेगा पीठ बाजार लगने से गांव के युवाओं और छोटे व्यापारियों को अपनी दुकान लगाने का भी मौका मिलेगा, जिससे आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।
​उन्होंने कहा की बाजार और पूरे गांव की स्वच्छता को लेकर विशेष योजना तैयार की गई है ताकि ग्रामीणों को कोई असुविधा ना हो।
​ इस नई शुरुआत से सबसे ज्यादा उत्साह महिलाओं और बुजुर्गों में है, जिन्हें अब घर के पास ही बाजार की सुविधा मिल गई है।
​उन्होंने भरोसा दिलाया कि बाहर से आने वाले दुकानदारों को भी गांव वालों की तरफ से पूरा सहयोग और सुरक्षा मिलेगी।​इस ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह के अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, महिलाएं, बुजुर्ग और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की और विधायक व प्रधान प्रतिनिधि का आभार जताया।इस मौक़े पर उप प्रधान जहांगीर, जहांगीर गौड़ , वकील ठेकेदार, आशियान, हरिदास, आसिफ मलिक,मोनू, तस्लीम, आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369