Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा के एम्बिशन पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित, दीपक चौधरी ने छात्रों का बढ़ाया उत्साह।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

झबरेड़ा के एम्बिशन पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रमुख समाजसेवी दीपक पंवार ने विद्यार्थियों को निरंतर अच्छा कार्य करते रहने और अपने माता-पिता का नाम गर्व से ऊँचा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं हैं गांव के बच्चे भी आज अपने गांव और परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं आज के समय में शिक्षा बेहद ज़रूरी हैं प्रतिभावान बच्चे ही भविष्य में इस देश का नाम रोशन करेंगे।विद्यालय के प्रबंध निदेशक विश्वास सिंह पंवार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती, बल्कि गांवों से भी अनेक होनहार छात्र छात्राएं निकलकर आज भी देश का नाम रोशन कर रहे हैं।उन्होंने कहा की छात्रों को निरंतर मेहनत करने से अच्छे परिणाम मिलते है सभी स्टाफ और छात्रों के अभिभावकों के वह बेहद आभारी हैं जो छात्रों के लिए मेहनत करते हैँ।
विद्यालय के निदेशक विपुल पंवार ने कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की सच्ची कुंजी है छात्रों में आज भारी उत्साह हैं । निदेशक श्रीमती सोनम रॉस पंवार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत, लगन और समर्पण हमेशा श्रेष्ठ परिणाम देते हैं।
।कक्षा 10वीं के सम्मानित होने वाले प्रमुख छात्रों में
लक्ष्य सैनी पुत्र संजय ने 92.20% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा बेस्ट डिसिप्लिन अवार्ड भी हासिल किया।
• सक्षम गुप्ता पुत्र संजय कुमार ने 91.60% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया और हाईएस्ट अटेंडेंस अवार्ड से सम्मानित हुए।तेजस्वी परमार पुत्री प्रदीप कुमार ने भी 91.60% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा बेस्ट हैंडराइटिंग अवार्ड जीता।
• लक्ष्य आवाना, साताक्षी तिवारी, आयुषी और आर्यन को पोटेंशियल स्टार अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कक्षा 12वीं के प्रमुख सम्मानित छात्र
अविका शर्मा पुत्री कुलदीप शर्मा ने 95.40% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।सर्वेक्षणी पुत्री रजनीश ने 94.20% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्हें हाईएस्ट अटेंडेंस अवार्ड एवं प्रतिष्ठित स्टार स्कॉलर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।आशु पंवार ने 93.80% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा बेस्ट हैंडराइटिंग अवार्ड हासिल किया।
इसके अतिरिक्त विशा, अक्षित, महिमा, कार्तिक, काशिश, मानवी, निराली, सक्षम और ओम को भी विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।इस समारोह में कुल 20 से अधिक विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम के अंत में सभी अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन, निरंतर सहयोग और समर्पित प्रयासों के कारण ही उनके बच्चों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए और सफलता हासिल की।
विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को उनकी मेहनत, समर्पण और शानदार उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369