आरिफ नियाज़ी।
एंकर झबरेड़ा के तांसीपुर गांव में भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शासन-प्रशासन के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे, जिससे ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के लिए भटकना ना पड़े।
शिविर के दौरान स्थानीय निवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं। राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल की सक्रियता और अधिकारियों की मौजूदगी के चलते दर्जन भर से अधिक शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर दिया गया। शेष समस्याओं के जल्द समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने ने कहा की
”प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सोच हमेशा विकासवादी रही है। हमारी सरकार का मुख्य संकल्प ‘विकल्प रहित संकल्प’ है, जिसके तहत अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा मुख्य लक्ष्य है। जनसमस्याओं का उनके द्वार पर ही निस्तारण करना इसी सोच का हिस्सा है।”
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी और रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस दौरान भारी संख्या इस अवसर पर भाजपा नेत्री बैजन्ति माला, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ मौजूद रहे।





More Stories
यूपीसीएल का बड़ा एक्शन, झबरेड़ा, धनौरी और रामनगर की संयुक्त टीम ने चार गांवों में मारा छापा, 22 बिजली चोर रंगे हाथों पकड़े गए।
रुड़की में अल-सद्दीक चिकन पैराडाइज की दूसरी ब्रांच का भव्य शुभारंभ, यशपाल राणा रहे मुख्य अतिथि।
जय शुद्ध भूमि ऑर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का भव्य शुभारंभ, गन्ने का रेट चार सौ पचास, किसानों में खुशी का माहौल।