आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के बेल्डा और केल्हनपुर गांव में ऊर्जा निगम और विजिलेंस की टीम की छापेमारी से हड़कंप मच गया। ऊर्जा निगम और देहरादून से पहुंची विजिलेन्स टीम ने बिजली चोरों के खिलाफ जमकर अभियान चलाया जिसमें बेल्डा गांव में 12 और केलहनपुर गांव में 8 बिजली चोरों को विजिलेन्स ने पकड़ा है। विजिलेंस और ऊर्जा निगम की छापेमारी से दोनों गांव में दिनभर हड़कम्प मचा रहा।इस दौरान ग्रामीण खुलेआम केबल डालकर बिजली चोरी कर रहे थे हालांकि ग्रामीणों की विजिलेन्स टीम के सामने एक नहीं चली और अधिकारियो ने चोरी के केबल तत्काल कब्ज़े में ले लिए।ऊर्जा निगम की काफी सख़्ती के बावजूद भी ग्रामीण बिजली चोरी से बाज नहीं आ रहे हैं यही कारण है कि देहरादून से विजिलेंस टीम बार-बार रुड़की और आसपास के क्षेत्र में लगातार छापेमारी कर रही है। आज दोपहर के समय ऊर्जा निगम की सहायक अभियंता अनिता सैनी जे ई राहुल गिरी और विजिलेंस टीम के सहायक अभियंता विकास सिंह अनिल कुमार,अवर अभियंता, अवर अभियंता अनिता काला,सपना रावत और इंस्पेक्टर मारुत साह, उप निरीक्षक संजीव त्यागी इस दौरान प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।