आरिफ नियाज़ी।
बहादराबाद के भौरी गांव में बीती 27 फरवरी को हुए दो पक्षो के विवाद में पुलिस अभी तक भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई हैं जिससे पीड़ित परिवार हर दिन पुलिस अधिकारियो के चक्कर लगाकर थक चुका हैं। सिवाय कोरे आश्वासनो के कुछ हासिल नहीं हुआ।दरअसल भोंरी गांव निवासी अफ़ज़ल का आरोप हैं की बीती 27 फरवरी को सुफियान पुत्र असलम और नईम पुत्र इनाम के बीच कुछ मामूली विवाद हुआ था जो ग्रामीणों के बीच बचाव के बाद शांत हो गया था। आरोप हैं की इसी दौरान रात्रि के लगभग 10.30 बजे मेरा पुत्र असलम मस्जिद से नमाज़ अदा कर जैसे ही घर पहुंचा तो पीछे से घात लगाकर इनाम पुत्र जमील, सुलेमान पुत्र जमील, मेहरबान पुत्र जमील, उस्मान पुत्र ज़मील, इक़बाल पुत्र जमील, नईम पुत्र इनाम, शहरून पुत्र इक़बाल और मुकीम पुत्र इनाम ने लाठी डंडो और धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें असलम उसकी पत्नी वरीसा और सुफियान समेत कई परिवार के लोग घायल हो गए जिन्हे उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया।इसी दौरान चीख पुकार की आवाज़ सुनकर सुहैल, फुरकान और हसरूवान भी मौक़े पर पहुंच गए जिन्हे देखकर आरोपी देख लेने की धमकी देकर मौक़े से फरार हो गए। आज भी आरोपी लगातार पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे हैं।अफ़ज़ल का आरोप हैं की गंभीर धाराओं में केस दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं कर पाई हैं और ना ही अभी तक कोई गिरफ्तारी कर पाई हैं आरोपी खुलेआम घूम रहे हैँ जिससे उनके परिवार को खतरा हैं। वहीं इस बाबत कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह का कहना हैं की दोनों पक्ष पर केस दर्ज हैं केस की विवेचना जारी हैं जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।





More Stories
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल की छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे; शगुन चौधरी ने किया टॉप।
मिड डे मील और अन्य सुविधाएं हासिल करने वाले मदरसे नहीं हो सकते, वह स्कूल हैँ, ऐसे अरबी मदरसों की जांच होनी चाहिए । सरकार के प्राधिकरण या बोर्ड की मदरसों को कोई आवश्यकता नहीं।
रुड़की के स्वामी विवेकानंद कॉलेज प्रबंधन हुआ सख्त,दुष्प्रचार और आरोप लगाने वालों पर ठोकेंगे मानहानि का दावा,शिक्षा संस्थान को बदनाम करने की साजिश-आर पी सिंह