आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत सत्ती मोहल्ले में दो पक्षो के विवाद क़ो शांत कराना एक युवक क़ो इतना भारी पड़ा की यह अचानक हिंसक संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि तीन दिन पूर्व दो पक्ष आपस में झगड़ रहे थे इसी दौरान सत्ती मोहल्ला निवासी आतिफ़ ने दोनों पक्षो क़ो शांत करने की कोशिश की जिससे नाराज़ होकर दर्जनों युवकों ने देर रात लाठी-डंडों से लैस होकर आतिफ़ के मकान पर धावा बोल दिया। दबंगो क़ो आतिफ़ तो मौक़े पर नहीं मिला लेकिन उसका मकान बंद होने पर आक्रोशित हमलावरों ने मकान के दरवाजों, बिजली के मीटर, स्कूटी और खिड़कियों पर लाठी-डंडों से जमकर हमला किया और गाली-गलौच करते हुए मकान की जालियां तक तोड़ डालीं।
हमले की पूरी वारदात पास की गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।देर रात की घटना से मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। सूचना मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हमले के बाद सभी आरोपी युवक हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





More Stories
रुड़की भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता सुशील पैगोवाल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ किया प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत।
राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल का बड़ा संकल्प,जब तक धामी फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, तब तक घर नहीं लौटूँगा, घर की दहलीज़ त्याग दी।
इमलीखेड़ा कौशिक पब्लिक स्कूल में ‘लोकसंग्राम’ युवा संसद का समापन,कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने छात्रों को बताया देश का भविष्य।