आरिफ नियाज़ी।
लंढोरा कस्बे का समूचा निकासी जल थितोला गांव के आसपास स्थित खेतों में जमा होने से ग्रामीणों और किसानों में भारी रोष व्याप्त है। जलभराव के कारण फसलों को नुकसान पहुंच रहा है और खेत खलिहान तालाब में तब्दील हो गए हैं, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों द्वारा इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार तहसील प्रशासन से शिकायत की जा चुकी थी। शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए आज नायब तहसीलदार यूसुफ अली लंढोरा नगर पंचायत पहुंचे और मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली और आश्वासन दिया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा।
गौरतलब है कि लंढोरा कस्बे की निकासी का तमाम पानी कस्बे से बाहर खेत-खलिहानों में बह रहा है, जिससे आसपास के किसानों की खेती बुरी तरह प्रभावित हो रही है। यद्यपि यह क्षेत्र नगर पंचायत के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता, इसके बावजूद लंढोरा नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. नसीम ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता की है।
प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार तक इस समस्या का कोई ठोस समाधान निकल आएगा। ग्रामीणों को अब राहत की उम्मीद बंधी है।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।