आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के वरिष्ठ पत्रकार ईश्वर चंद की माता जी, आदरणीय ज्ञानवती देवी, का आज सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पत्रकार जगत सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। यह अपूरणीय क्षति न केवल उनके परिवार, बल्कि उनसे जुड़े सभी शुभचिंतकों के लिए गहरा आघात है।
आदरणीय ज्ञानवती देवी एक सरल, धर्मपरायण और संस्कारवान व्यक्तित्व की धनी थीं। उन्होंने अपने जीवन में परिवार को मजबूत संस्कार दिए और सामाजिक मूल्यों के साथ सभी को जोड़कर रखा। उनके स्नेहिल स्वभाव और आत्मीयता को परिवारजन और परिचित सदैव स्मरण करते रहेंगे।
इस दुःखद घड़ी में हम सभी की गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर चंद एवं उनके परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की हम प्रार्थना करते हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें।





More Stories
सीबीएसई दसवीं कक्षा में शुमैला जहां ने प्राप्त किये 98% अंक, सभी की मिली मुबारकबाद।
पिरान कलियर के साबरी गेस्ट हाउस में उमड़ा मरीज़ों का जनसैलाब, पहली बार लगा भव्य स्वास्थ्य शिविर।
कलियर नगर पंचायत विकास की ओर अग्रसर, वार्ड-3 में लाखों की आंतरिक सड़कों का चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास।