Jan Mudde

No.1 news portal of India

ओडिशा रेल दुर्घटना पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने किया गहरा दुख प्रकट,प्रदेश सरकार से की पीड़ित परिवारों की मदद की मांग

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की से भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने ओडिशा में हुई रेल दुर्घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है। भाजपा विधायक ने घायलों और मृतक परिवारों के लिए सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है उन्होंने कहा की केंद्र सरकार के साथ साथ उत्तराखंड सरकार भी पीड़ित परिवारों के साथ है और उन्हें पूरी उम्मीद है की प्रदेश सरकार भी ओडिशा के पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करेगी। प्रदीप बत्रा ने कहा की दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवारों के साथ हैं केंद्र सरकार भी पीड़ित परिवारों की मदद करेगी।

गौरतलब है की शुक्रवार की शाम को ओडिशा में ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या 238 पहुंच चुकी है जबकि सात सौ से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं केंद्र सरकार ने मृतक परिजनों के लिए केंद्र सरकार ने हर संभव मदद का एलान किया है।वहीं राहत और बचाव के कार्य जारी हैं

गौरतलब है की ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों की भयानक टक्‍कर हुई है। हादसे में अब तक 238 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। 700 से ज्यादा घायल हैं। अस्‍पतालों में उनका इलाज चल रहा है। ब्‍लड डोनेट करने के लिए भारी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे हैं। रेलवे, NDRF, SDRF की टीम बचाव कार्य में जुटी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया। रेल मंत्री स्पेशल फ्लाइट से ओडिशा पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जांच कमेटी बनाई गई है। जिसके लिए जवाबदेही तय होगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369