Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं में दोस्त के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की तस्वीर सीटीवी कैमरे में हुई कैद, जल्द करेगी पुलिस जांच

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं के साउथ सिविल लाइन में दोस्तों के बीच मामूली बात को लेकर मारपीट तक नोबत पहुंच गई पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई जिसकी पुलिस जांच में जुटी है। दरअसल महालक्ष्मी पुरम निकट सालार होस्पिटल निवासी जितेंद्र अधाना ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनका पुत्र अक्षत अधाना रविवार की शाम को अपने एक मित्र आकाश के साथ दिल्ली रोड स्थित सेवेन्थ डे स्कूल के सामने से गुज़र रहे थे तभी पीछे से आ रहे स्कूटी सवार से उनकी टक्कर हो गई जिस वजह से मेरे बेटे और स्कूटी सवार में कुछ कहा सुनी हुई और मामला तूल पकड़ गया।

आरोप है कि अक्षत के साथ कुछ युवक गालीगलौच तक करने लगे जिसका उनके पुत्र अक्षत अधाना ने विरोध किया तो इसी बीच अक्षत के दोस्त आकाश ने बीचबचाव कराकर मामला शांत करा दिया ओर अपनी बाइक का हैंडल ठीक करने के लिए एक दुकान की तरफ चला गया । जितेंद्र का आरोप है कि तभी कुछ समय के बाद ये स्कूटी सवार छह साथ युवक हाथों में लाठी डंडे लेकर आते है और उनके बेटे से मारपीट करने लगते है जिसमें उनके पुत्र को मामूली चोट भी लगी है।यह सब देख कर मेरे बेटे का दोस्त आकाश जो बाइक ठीक करने गया था वो तुरंत वापस आता है ओर बीचबचाव करता है।

उसके बाद वो लड़के देख लेने की धमकी देते हुए गाली गलोच करते चले जाते है ओर फिर से रात में करीब 9 बजे हाथो में धारदार हथियार और लोहे की रोड आदि लेकर वापस मेरे घर पर आते है गालीगलौच करते है दरवाजा खटखटाया ओर पड़ोसी का बाहर रखा कूड़ेदान को cctv कैमरे की तरफ फेंकते हुए वहाँ से होहल्ला करते हुए चले गये ।इस पूरे विवाद में शामिल युवकों को वह बखूबी जानते हैं।जिन पर पुलिस को कार्यवाही करनी चाहिए। फिलहाल सिविल ल
लाइन कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369