आरिफ़ नियाज़ी
दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की सीबीआई और ईडी की जांच के विरोध को लेकर अब आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी रोष है।सोमवार को आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रुड़की के चंद्रशेखर चौक पर पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर भाजपा सरकार बौखला गई है जिसके चलते केंद्र सरकार दर्जनों आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं को सीबीआई और ईडी की जांच कराकर उन्हें जेल में डालना चाहती है लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता इस भाजपा सरकार से डरने वाले नहीं है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भाजपा सरकार ने अपनी तानाशाही बन्द ना कि तो आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि देश मे आम आदमी पार्टी का जनाधार तेज़ी से बढ़ रहा है केजरीवाल ने जिस तरह से जनता के दिलों में जगह बनाई है उससे भाजपा सरकार बौखला गई है उसे डर है कि कहीं भाजपा को लोकसभा चुनाव में नुकसान ना उठाना पड़ जाए।इस दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश प्रिंस ने कहा कि दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया ने दिल्ली के स्कूलों की तस्वीर बदलने का काम किया है उन्होंने शिक्षा प्रणाली को बेहतर तरीके से बनाया है जिसका आज पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेशों के लोग भी सराहना कर रहे हैं वहीं केंद्र की भाजपा सरकार झूठे आरोप लगाकर उनकी सीबीआई और ईडी से जांच कराकर उन्हें जेल में डालना चाहती है जिसे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
उन्होंने भाजपा सरकार पर नाकामी का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को अब आम आदमी पार्टी से डर सताने लगा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता शांति से नहीं बैठेंगे और भाजपा के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की इस दौरान दुष्यंत कुमार,वीरेंद्र तोमर,लक्ष्मी,सोनम,वीरेंद्र तोमर,सुरेंद्र शर्मा,शोयब,और अमजद उस्मानी आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला