Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की में खटीक समाज अब एक जुट होकर लड़ेगा अपने अधिकारों की लड़ाई, समाज को एक जुट करने पर दिया ज़ोर

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

हरिद्वार ज़िले का खटीक समाज अब एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा। खटीक समाज की  रूड़कीं के इमली रोड़ पर हुई बैठक में निर्णय लिया गया  है कि सबसे पहले खटीक समाज एकजुट होकर  अपना संगठन मज़बूत करेगा  ताकि अपने अधिकारों की लड़ाई को प्रमुखता से लड़ सके। बैठक के दौरान खटीक समाज के डॉ पवन कुमार,डॉ विकास और अरुण तितोरिया ने कहा कि खटीक समाज को एक जुट करने के लिए बड़ा अभियान चलाया जाएगा तथा जहाँ जहाँ भी खटीक समाज मौजूद है उनको संगठित करने का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार ज़िले से खटीक समाज को एक जुट करने का प्रयास किया जाएगा उसके बाद पूरे उत्तराखण्ड में समाज को एक जुट किया जाएगा।फिलहाल राजनीति से संगठन को दूर रखा जाएगा जब तक खटीक समाज मज़बूत और एक जुट नहीं होगा तब तक राजनीतिक कोई कार्य नहीं होगा।इस मौके पर डॉ अजय,बाबू राम राणा,रवि कुमार,अशोक कुमार,कंवर बागड़ी,भोला,दीपक मोघा, और श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369