आरिफ नियाजी
एक तरफ जहां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है वहीं निजी कंपनियां भी लोगों को तिरंगा के लिए जागरूक कर रहीं हैं।आज़ादी के महोसत्सव में इप्रो कंपनी ने भी एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली यह तिरंगा यात्रा इंडस्ट्रीयल एरिया कंपनी के कार्यालय से शुरू होकर कंपनी के हैड ऑफिस आसफ़नगर पहुंचे।इस दौरान सभी कर्मचारी गंगनहर पटरी पर भारत माता की जय जयकारों और हिंदुस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
इप्रो कंपनी के कर्मचारी भी इस बार स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। तिरंगा यात्रा को लेकर इप्रो कंपनी के कर्मचारियों में काफी उत्साह देखने को मिला है।इस दौरान कंपनी के एच आर राजेश सिंह ने कहा कि यह तिरंगा हमारे स्वाभिमान, स्वाधीनता और स्वावलंबन का प्रतीक है। जो हमें राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा से घर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया है।
तिरंगा हमारे देश की आन बान शान का प्रतीक है इससे देश भक्ति का जज़्बा पैदा होता है। आज पूरा देश आज़ादी का महोत्सव मना रहा है वहीं इप्रो कंपनी के सभी कर्मचारी हाथों में तिरंगा लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला