Jan Mudde

No.1 news portal of India

इकबालपुर गन्ना विकास समिति के चुनाव में चौधरी मानवेन्द्र सिंह ने क्षेत्र के लोगों के बीच बनाई अपनी अलग पहचान,गांव गांव में दी दस्तक

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

इकबालपुर गन्ना विकास समिति में पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह और उनकी टीम झबरेड़ा से भले ही गन्ना विकास समिति के निदेशक पद पर मुकेश पंवार को एक वोट से जीत दर्ज कराने में सफल रहे हों लेकिन उनके सामने झबरेड़ा चेयरमैन चौधरी मानवेन्द्र सिंह को भी कुछ कम नहीं आंका जा सकता है उन्होंने भी अपने दम पर निदेशक पद के प्रतियाशी राकेश झबरेडी को 15 डेलीगेट के मत दिलाकर साबित कर दिया कि वह भी किसी से कम नहीं हैं।

इस चुनाव में एक तरफ जहां मुकेश पंवार  को जिताने के लिए  झबरेड़ा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति, पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह की टीम और कई दिग्गज नेता   दिन रात  अपने निदेशक को जिताने में जुटी हुए थे  तो वही नगर पंचायत झबरेड़ा चौधरी मानवेन्द्र  सिंह अपने  दम पर राकेश झबरेडी को जिताने में लगातार प्रयासरत थे लेकिन इस कड़े मुकाबले में चौधरी मानवेन्द्र सिंह राकेश झबरेडी को 15 निदेशकों का समर्थन दिलाने में सफल साबित हुए जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

चौधरी मानवेन्द्र सिंह झबरेड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष के साथ साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं  में शुमार हैं जो पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के बेहद खास और नज़दीक माने जाते हैं। अगर वहीं बात इकबालपुर गन्ना विकास समिति के चुनाव की करें तो इस  चुनाव में भी  चौधरी मानवेन्द्र सिंह ने विपक्ष को  अपनी ताकत का अहसास करा दिया  है भले ही चौधरी मानवेन्द्र सिंह समर्थित प्रतियाशी एक मत से पराजित हुआ हो लेकिन इस चुनाव में झबरेड़ा क्षेत्र के सैनी समाज  के साथ साथ  लगभग सभी वर्गों  के डेलीगेट का उन्हें भरपूर समर्थन मिला है। चौधरी मानवेन्द्र  ने बेहद कम समय मे क्षेत्र के लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369