आरिफ नियाज़ी
झबरेड़ा विधानसभा चुनाव में सफलता मिलने के बाद पूर्व राज्य मंत्री डॉ गौरव चौधरी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनका कोई सानी नहीं है ।डॉक्टर गौरव इस बार गन्ना विकास समिति के निदेशक पद के चुनाव में मुकेश पंवार को एक मत से जिताने में कामियाब रहे तो वहीं इस बार वह अपने विपक्षी खेमे पर भी भारी साबित हुए।विधानसभा चुनाव के बाद गन्ना विकास समिति के चुनाव में मिली जीत को चुनावी विश्लेषक डॉ गौरव चौधरी को एक नए रणनीतिकार के रूप में देख रहे है। चर्चाएं की डॉ गौरव चौधरी ने मनोज पंवार को जीता कर एक नई नजीर पेश की है।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में पूर्व राज्य मंत्री गौरव चौधरी ने झबरेड़ा विधानसभा चुनाव में वीरेंद्र जाति को जिताने में दिन रात एक कर दिया था इतना ही नहीं भाजपा का गढ़ माने जाने वाले झबरेड़ा कस्बे से भी कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई थी। गन्ना विकास समिति के चुनाव में जीत के बाद अब हरिद्वार में होने वाले पंचायत चुनाव में भी पूर्व राज्य मंत्री डॉ गौरव चौधरी की अहम भूमिका मानी जा रही है। गन्ना विकास समिति के चुनाव में मिली जीत के बाद डॉ गौरव चौधरी और उनके समर्थकों में भारी उत्साह है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला