आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं में महिलाओं ने एक होटल में तीज महोत्सव को बड़ी धूम धाम के साथ आयोजित किया। जिसमें विभिन्न खेल एवं अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। इस दौरान आयोजित एक प्रतियोगिता में मिसेज तीज का ताज दामिनी के सर सजा।तीज के कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
दरसअल रूड़की के खंजरपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम की आयोजक बाहर आरोड़ा एवं गरिमा चौहान ने तीज कार्यक्रम की बागडोर संभाली और उसे खूबसूरत बनाने में भी दोनों का भरपूर सहयोग रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ मॉडलिंग के साथ हुआ महिलाओं ने रैंप पर फैशन के जलवे बिखेरे। वहीं तंबोला प्रतियोगिता में जमकर भागीदारी की। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में मिसेज तीज का ताज भामिनी के सर सजा, दूसरे स्थान पर आंचल और प्रियंका और गरिमा तीसरे स्थान पर रही।
कार्यक्रम में विजेताओं को चांदी के उपहार दिए गए। निर्णायक मंडल में सुधांशु एवं मनप्रीत कौर रही।इस अवसर पर साक्षी तनेजा, जसलीन, प्रियंका, श्रेया, आस्था, सोनिया, रंजन, भामिनि,दीपक्षी, आँचल,सौम्या, शिल्पी, गरिमा मेहंदीरत्ता, साक्षी, ईशा, पूनम आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला