Jan Mudde

No.1 news portal of India

एचआरडीए के सहायक अभियंता ने कहा कि बिना अनुमति के निर्माण पर होगी सख्त कार्यवाही

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता और सचिव ,ह॰रु॰वि॰प्रा॰ के  अपर उपजिलाधिकारी रुड़की, डीएस रावत सहायक अभियंता, तथा अवर अभियंता ह॰रु॰ वि॰ प्रा॰ तथा प्राधिकरण और तहसील रुड़की टीम  द्वारा पतंजलि, शांतरशाह तथा बड़ेढी राजपूतान क्षेत्र में चल रहे निर्माणों का  बारीकी से निरीक्षण किया गया उक्त क्षेत्र में टीम द्वारा बरसाना धाम कॉलोनी सहदेव पुर मार्ग शांतरशाह तथा बड़ेढी राजपूतान में चल रहे अवैध निर्माणों के विरुद्ध सील की कार्यवाही के निर्देश मौके पर दिए गए।

जिससे अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया। उक्त क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर अधिकतर निर्माण मानचित्र स्वीकृत पाए गए सचिव हरिद्वार रुड़की प्राधिकरण द्वारा बड़ेढी में विला हाउसिंग को मौके पर सील किए जाने के निर्देश दिए गए वहीँ मौके पर उक्त अवैध निर्माण को सील कर दिया गया।सचिव हरिद्वार रुड़की प्राधिकरण द्वारा यह भी निर्देश दिए गए हैं क्षेत्र में जोभी अवैध प्लाटिंग के अवैध कार्य किए जा रहे हैं उन पर मौके पर सील की कार्यवाही की जाए प्राधिकरण टीम द्वारा खंजरपुर रोड  रुड़की में भी एक अवैध रूप से बन रहे व्यवसायिक भवन को सील किया गया हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369