Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की के दो गांव की राशन की दुकानों का खाद्य आपूर्ति निरीक्षक ने किया निरीक्षण

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं में लगातार राशन डीलरों की बायोमैट्रिक मशीनों के ना चलने और उनमें तकनीकी खराबी की शिकायत पर अब खाद्य आपूर्ति विभाग भी पूरी तरह से एलर्ट नज़र आ रहा है। रूड़कीं के खाद्य आपूर्ति निरीक्षक हिमांशु रावत  ने सालियर और रामपुर गांव के राशन डीलरों की बायोमैट्रिक मशीन को गंभीरता से चैक किया  जो तकनीकी रूप से चल नहीं पा रही थीं जिसका मौके पर ही समाधान किया गया।इस दौरान उन्होंने राशन डीलरों  को निर्देश दिए की  बायोमैट्रिक मशीन  का प्रयोग बेहद आवश्यक है ।सभी उचित दर के दुकानदार इसे गंभीरता से लें।

उन्होंने कहा कि किसी तरह की लापरवाही  बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। प्रदेश सरकार  की खाद्यान्न की जो योजनाएं हैं वह आम आदमी तक पहुंचे और लोग उसका लाभ उठाएं इसका विशेष ध्यान  रखना है।अब सभी राशन डीलरों की दुकान का बारीकी से निरीक्षण किया जाएगा। अब किसी भी तरह की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369