Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की मेयर गौरव गोयल को पार्टी ने दिया बड़ा झटका, 6 साल के लिए पार्टी से बाहर

Spread the love

शामिक

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी ने मेयर गौरव गोयल को  6 साल के लिए पार्टी से  निष्कासित कर दिया है। पार्टी से निकाले जाने  के बाद मेयर समर्थकों में मायूसी है। मेयर के निष्कासन के पांच कारण बताए गए हैं जिनमे प्रमुख रूप से पार्टी के  पार्षदों से  तालमेल ना रखने और उनसे विवाद रखना , सबसे महत्त्वपूर्ण  आरोप 25 लाख रुपए  की रिश्वत मांगने का है। इतना ही नहीं  विधायक द्वारा पास करवाए गए कार्यों में बाधा डालना आदि बताया गया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार द्वारा  निष्कासन पत्र जारी किया गया है जिसके अनुसार गौरव गोयल को पार्टी की गतिविधियों एवं नगर निगम द्वारा शहर का विकास ना किए जाने के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।

पार्टी से निष्कासित किए जाने का कारण नगर निगम रुड़की से शहर का विकास ना करना  तथा संगठन को नुकसान पहुंचाना  भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगाए जाना बताया गया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369