शामिक
झबरेड़ा से भाजपा ग्रामीण मंडल की कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए आज केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं जिनके द्वारा अनेक कलयाणकारी योजनाएं चलाईं जा रहीं हैं जिनका लाभ आम आदमी को मिल रहा है भाजपा सरकार की नीतियों और रीतियों को जन जन तक पहुंचाना है। झबरेड़ा के पूर्व विधायक आज सलेमपुर राजपुताना के वैडिंग पॉइंट में झबरेड़ा मंडल की भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे थे।
देशराज कर्णवाल ने कहा कि आज के समय मे भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है जिसने विपक्षी पार्टियों को पूरी तरह खत्म कर दिया है।वहीं बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा के जिला महामंत्री आदेश सैनी ने कहा कि पार्टी को और अधिक मजबूत करने के लिए झबरेड़ा ग्रामीण मंडल की आज बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले आठ सालों में ऐतिहासिक विकास कार्य कराए हैं इतना ही नहीं 100 दिन में प्रदेश सरकार ने भी बड़े पैमाने पर विकास किया है सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए पार्टी कार्यकर्ता घर घर जाएंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे। आदेश सैनी ने कहा कि मोदी सरकार ने देश मे आठ सालों में नया कीर्तिमान स्थापित किया है आज पूरी दुनिया मे भारत का डंका बज रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है जिसका कार्यकर्ता भी बेहद अनुशासित रहता है 2024 की तैयारी को लेकर भी पार्टी पूरी तैयारी कर चुकी है।इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन तोमर ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो इस देश और प्रदेश का विकास कर सकती है।इस दौरान झबरेड़ा भाजपा के ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सुबोध शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आज से ही 2024 कि तैयारियों में जुट जाएं और भाजपा को मजबूत करें।इस दौरान कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता अनीस गौड़ ने किया।इस दौरान सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला